फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशक्षिण पूरा कर सिपाही बने 175 रिक्रूट

विज्ञापन
सिपाही को सम्मानित करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2018 बैच के 175 रिक्रूट पासिंग आउट परेड के बाद सिपाही बनकर पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। मुख्य अतिथि एसपी मनोज कुमार सोनकर ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। सभी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। 2018 बैच के 179 रिक्रूट सिपाही प्रशिक्षण के लिए 24 जुलाई 2018 को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पीलीभीत भेजे गए थे। इसमें चार गैर हाजिर होने के कारण फेल कर दिए गए। बकाया 175 लगातार प्रशिक्षण पाते रहे। उनका प्रशिक्षण पूरा होने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। सभी को एसपी ने शपथ दिलाई। इसके बाद एसपी, एएसपी ने इंडोर-आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट सिपाहियों को पुरस्कृत भी किया। एसपी ने कहा कि पासिंग आउट परेड के बाद अब सभी पुलिस के सिपाही बन गए हैं, जिम्मेदारी से काम करें। ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करें। शिक्षित और बेहतर डिग्री हासिल करने वाले भी इसमें शामिल हैं। इससे विभाग को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ पूरनपुर कमल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखनऊ में होगी सभी की तैनाती
जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 175 रिक्रूट सिपाही बनने के बाद सबसे पहली तैनाती राजधानी लखनऊ में पाएंगे। उनको 26 जनवरी की परेड के बाद रवाना कर दिया जाएगा। मुरादाबाद आरटीसी में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 248 सिपाहियों को जिले में तैनाती मिलेगी। वह भी 27 जनवरी तक आ जाएंगे। ऐसे में थानों पर चल रही सिपाहियों की किल्लत को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा।
गणतंत्र दिवस परेड की भी हुई फाइनल रिहर्सल
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस की परेड का भी फाइनल रिहर्सल पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार सुबह किया गया। परेड से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रुप देते हुए परखा गया। इसमें स्कूली बच्चों ने भी पहुंचकर अपनी प्रस्तुति दी। अब इसको अंतिम रुप दिया गया। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि 70 वें गणतंत्र दिवस परेड एवं सांस्कृतिक समारोह में डीएम डा. अखिलेश कुमार मिश्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। परेड में आठ टोलियां बनाई गई हैं। इसके अलावा यूपी 100, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉयड, एंटी रोमियो स्क्वॉयड, दमकल टीम, दंगा नियंत्रण टीम भी इसमें अपने वाहनों संग शामिल होगी। करीब छह स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके अलावा भी कुछ देशभक्ति संबंधित कार्यक्रम गीत-नाटक होगा। ध्वजारोहण 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें