मीजल्स रूबैला से बचाव को जागरूकता रैली निकाली
खेकड़ा। बच्चों को मीजल्स रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगवाने को लेकर स्कूली बच्चों ने नगर में जागरूकता रैली निकाल सभी को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
बच्चों को मीजल्स रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को ये टीके लगाए जाने हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नगर की लाईनपार बस्ती में स्कूली बच्चों द्वारा मीजल्स रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे टीके लगवाने से सम्बंधित नारों से लिखे बैनर,पोस्टर लेकर आगे बढ़ रहे थे और जागरूक करने के लिये नारे लगा रहे थे। रैली में लोगों को अपने बच्चों को टीके लगवाने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान वार्ड सभासद साबिर अंसारी, स्वास्थ कर्मी स्नेहा, अन्नू, सीएमसी फातिमा, रजनी, सुनीता त्यागी, जयकिशन धामा, शगीर अंसारी आदि मौजूद रहे।