फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिले बाघ के पगचिन्ह, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
26पीबीटीपी 06
विज्ञापन

खेत में मिले बाघ के पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण
न्यूरिया क्षेत्र के सूरजपुर फार्म के निकट बाघ ने दी दस्तक, वन विभाग ने ट्रेस किए पगचिह्न
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला(पीलीभीत)। जंगल से दूर सूरजपुर फार्म के पास ने निकट शुक्रवार सुबह मजदूरों के उस समय पसीने छूट गए जब फसल की बुवाई करने खेत पर पहुंचते ही बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। घबराए मजदूरों ने फार्म हाउस की ओर दौड़ लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची निगरानी टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में बाघ के कुनबे की दहशत कायम है। यहां एक दर्जन से अधिक गांव की सीमा में बाघ की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। न्यूरिया क्षेत्र के सूरजपुर फार्म के निकट जुते पड़े खेत में बाघ के ताजा पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह सूरजपुर फार्म के मुंशी प्रेम पाल चार अन्य मजदूरों के साथ फार्म हाउस के पास एक खेत में फसल बुवाई करने के लिए गया। खेत में पहुंचते ही बाघ के पगचिह्न दिखे तो उसके पसीने छूट गए। इस पर उसने दौड़ लगा दी। शोर पर ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग दरोगा अवनीश गंगवार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। वन दरोगा अवनीश गंगवार ने बताया कि मौके से बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों से अकेले खेत की तरफ न जाने की अपील की गई है। वहीं सूचना के बाद डब्ल्यूटीआई की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। इस टीम में ओपी मिश्रा, डॉ. दक्ष गंगवार व तेजपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें