खेकड़ा (बागपत)
स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में चल रही स्कूल इंडिया कप थ्री क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन होली चाईल्ड एकेडमी, दिव्य ज्योति स्कूल, गेटवे स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच क्रिकेट मैच खेले गए।
स्टेडियम में चल रही इंडिया कप थ्री क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने किया। पहला मैच होली चाईल्ड एकेडमी और दिव्य ज्योति स्कूल के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर होली चाईल्ड एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अक्षय ने 18 व साहिल कौशिक ने 17 रन बनाए। दिव्य ज्योति स्कूल के मोहिन ने 4 और ध्रुव ने 2 विकेट लिए। जवाब में दिव्य ज्योति की टीम केवल 66 रन ही बना पाई। बल्लेबाज शुभम ने 8 व अभिषेक ने 7 रन बनाए। होली चाईल्ड स्कूल के नवरत्न ने 4, साहिल कौशिक व जतिन कौशिक ने 2-2 विकेट लिये। होली चाईल्ड एकेडमी ने 55 रन से मैच जीता।
दूसरा मैच गेटवे स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 25 ओवर में गेटवे स्कूल की टीम 59 रन ही बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज निशांत ने 15 रन बनाए। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवम शर्मा ने 6 व शुभम ने 2 विकेट लिए। जवाब मे बल्लेबाज अर्पित के 25 व शिवम शर्मा के 13 रन की बदौलत मैच तीन विकेट खोकर जीता। गेटवे के निशांत ने 2 व सौरभ ने 1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद और प्रवीन पुंडीर ने की। स्कोरिंग राहुल कश्यप ने की। इस दौरान डॉ. राजीव त्यागी, स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, एसके गुुप्ता, बाबू आदि रहे।