फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों को बढ़ाने का अभियान चलाएगी संस्कार भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

समाज सेवी संस्था संस्कार भारती समाज में संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगी। वक्ताओं ने भारत की प्राचीन संस्कृति को दोबारा स्थापित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित गिरि विहार में रविवार को समाज सेवी संस्था संस्कार भारती की मासिक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक परिवेश में संस्कारों की कमी हुई है। समाज के वरिष्ठ लोगों को नई युवा पीढ़ी को भारत की महान संस्कृति रीति रिवाज से जोड़ना होगा। संस्कारों की कमी से समाज में अपराध बढे़ है। वक्ताओं ने अभियान को तेज करने का संकल्प लिया। दीपोत्सव मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में संस्था के कार्यों व आय व्यय का लेखा जोखा दिया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्या राज गोस्वामी एवं संचालन संजय शर्मा ने किया। इसमें नरेंद्र शर्मा गुलशन, डॉ. धनराज गिरी, गोपाल शर्मा, अश्विनी प्रभाकर, नगेंद्र द्विवेदी, राकेश धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें