फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओ को आत्म रक्षा के गुर सिखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी की घटनाओं को लेकर शनिवार को खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक बागपत शैलेष कुमार पांडे के निर्देश के चलते शनिवार को नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महिला पुलिस कर्मी छात्राओं को मनचलों एवं शरारती तत्वों से बचाव को लेकर आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए पहुंची। उन्होंने छात्राओं को छेड़खानी से बचने के लिए आत्म रक्षा के गुर सिखाए और मनचलों का डटकर मुकाबला करने एवं शोर मचाने व महिला हैल्प लाइन नंबर 1090 पर फोन करने आदि की भी जानकारी दी। ताकि छेड़खानी की घटनाओं पर कुछ हद तक रोक लगे सके। इस दौरान कालेज अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डॉ. आरके जैन, डॉ. प्रभा अग्रवाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें