फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में बाघ देख भागे मजदूर, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में बाघ देख भागे मजदूर, दहशत
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची टीम ने किया अलर्ट, पगमार्क किए ट्रेस
अमरिया। तहसील क्षेत्र के खली नवादा गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे मजदूरों का बाघ देखकर पसीना छूट गया। मजदूर शोर मचाते हुए चप्पलें मौके पर ही छोड़कर आबादी की तरफ भाग गए और खुद की जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की निगरानी टीम ने पगमार्क ट्रेस करने के साथ ही मजदूरों का खेत पर छूटा सामान भी अपनी मौजूदगी में उठवाया। वहीं वेलापोखरा में एक फार्मर ने ट्यूबवेल की कोठरी के नजदीक बाघ दिखाई देने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

खली नवादा निवासी हरनिंदर सिंह ने बताया कि उनके खेत में गन्ना बंधाई का काम कराया जा रहा है। शुक्रवार को इसके लिए गांव फरदिया निवासी छत्रपाल, शंकरलाल, नूर मोहम्मद, मास्टर, नन्नेलाल, संजू आदि कई मजदूर काम पर लगाए गए थे। सभी मजदूर एकजुट होकर खेत में गन्ना बांधते हुए आगे बढ़ रहे थे। मजदूरों का कहना है कि उनको गन्ने के खेत में बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर वह चीखते हुए खेत से बाहर निकल आए और दौड़ लगा दी। डर के चलते वह चप्पल, गमछा आदि सामान भी वहीं छोड़ आए। इसकी सूचना मिलने पर निगरानी टीम के प्रभारी अवनेश गंगवार, टाईगर एक्सपर्ट चेतन कुमार, रामाधार, मुश्ताक अहमद, राजेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पगमार्क ट्रेस कर खेत में छूटा मजदूरों का सामान उठाया गया। उधर, बृहस्पतिवार को देर शाम गांव बेलापोखरा में बाघ की दस्तक हुई। गांव निवासी फार्मर बलवीर सिंह उर्फ वीटा ने बताया कि वह मकान से सौ मीटर की दूरी पर लगे ट्यूबवेल को चलाने गए थे। उनका कुत्ता साथ था। कुत्ते के भौंकने पर उन्होंने टार्च जलाई तो ट्यूबवेल की कोठरी के पास बाघ दिखाई दिया। इस पर वह वापस लौट आए। टीम प्रभारी अवनेश गंगवार ने बताया कि मौके पर जाकर पगमार्क ट्रेस किए गए हैं। गांव के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वन टीम भी पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें