खेकड़ा (बागपत)।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों एवं एएनएम सेंटरों पर आशा नवजात शिशुओं तथा माताओं का पंजीकरण अवश्य कराएं। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने लिए आशा कड़ी मेहनत से कार्य करें। उन्होंने कहा आशा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता भी करें।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा मॉड्यूल 6.7 प्रशिक्षण के अंतिम बैच के समापन पर शुक्रवार को सीएचसी परिसर में आयोजित आशा प्रशिक्षण शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने आशा को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षण पूर्ण मूल्यांकन, प्रशिक्षण के उद्देश्य, पूर्व प्रशिक्षण, पूर्वावलोकन, स्तनपान कराना एवं स्तनपान संबंधी समस्याएं, बातचीत करने का कौशल, शिशुओं एवं छोटे बच्चों का आहार, कुपोषण का मूल्यांकन, कुपोषण पर परामर्श एवं कुपोषित बच्चे की देखभाल, अनुपूरक आहार, बच्चों में खून की कमी, प्रसव संबंधी जटिलता, टीकाकरण, रोग ग्रस्त शिशु का मूल्यांकन, बुखार, सांस में संक्रमण आदि आशा को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें डॉ. राजन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रहीसुददीन तथा स्वैच्छिक संगठन से अनुराधा, सविता व प्रमिला ने प्रशिक्षण दिया। शिविर के समापन पर सीएचसी प्रभारी ने आशा को प्रमाणपत्र बांटे।