खेकड़ा (बागपत)। शुक्रवार को खेकड़ा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर चार के छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने हादसे में मरे मासूम बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानाध्यापिका स्वाति सक्सेना, दीपाली धामा, चारू, दीपमाला, सुधि, अंजू रानी, सुषमा, सुनीता देवी, आदर्श शर्मा, अतुल आत्रेय, चाहत, समीर, ईशा, चांदनी, खुशबू, नरगिस, साईना आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर के मोहल्ला मुंडाला में नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें लोगों ने मृतक बच्चों को कैंडल जला श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अंकुर धामा, आरव धामा, चौधरी लालसिंह, ब्रजपाल धामा, चौधरी महक सिंह, राजपाल धामा, संजय धामा, निसार सभासद, अमित डागर, चौधरी बलधारी सिंह, अनीस, चौधरी ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।