फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में देवी देवताओ की मूर्तियां स्थापित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गऊशाला परिसर में स्थित शनि धाम मंदिर में बैंड बाजों ,भजन कीर्तन मंडली के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली। बाद में हवन कर मंदिर परिसर में देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित कीं।
विज्ञापन

नगर में जैन कॉलेज मार्ग पर गऊशाला के प्रांगण में स्थित नवग्रह शनि धाम मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित करने के लिए विगत एक सप्ताह से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह दस बजे मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर फिर मंदिर में हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, भजन कीर्तन, मंडली चली। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक सभी देवी देवताओं की मूर्तियां मंदिर में स्थापित कराई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया। इसमें सुशील शर्मा, कर्ण गोस्वामी, मुकेश गुप्ता, श्रद्धानंद पांचाल, दयाराम शर्मा, कूडे़ वर्मा, बाबी वर्मा, धर्मबीर सिंह, राजेश सिंघल, संजय वर्मा, बिट्टू शर्मा, राजेश वर्मा, मोनू वर्मा, रोहित शर्मा, जनेश्वर वर्मा, अदिति वर्मा, कनक वर्मा, बबीता वर्मा, सुनीता वर्मा, बेबी, कमला वर्मा, पारूल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें