फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ समय भक्ति कार्य में लगना चाहिए मनुष्य को

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

श्री 108 प्रेमदास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने कीमती समय में से कुछ समय भक्ति कार्य में लगाना चाहिए और साधु संतों की संगति में रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
नगर में जैन कॉलेज मार्ग पर गऊशाला के प्रांगण में स्थित शनि धाम मंदिर में 27 अप्रैल को देवी देवा की मूर्तियों की स्थापना होगी। इसके चलते मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम भजन कीर्तन का दौर निरंतर जारी है। नित्य नियम पूजा अर्चना के साथ पंडित यज्ञेश शास्त्री ने देवी देवा की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद हवन किया। इसमें महिला, पुरूष भक्तों ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद कोकिला वन शनि धाम मंदिर मथुरा से कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे महंत 108 प्रेमदास जी महाराज के स्वागत में नगर में भक्तों ने संत यात्रा निकाली। संत यात्रा में भक्त महाराज श्री की जयजयकार कर आगे चले। संत यात्रा नगर का भ्रमण कर वापस शनि धाम मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित धर्म सभा में प्रेमदास जी महाराज ने कहा दीन दुखी की सेवा से बढ़ कर कोई परोपकार नहीं होता। मनुष्य को अच्छाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से मनुष्य का जीवन खुशी से भर जाता है। और उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने से ही मानव कल्याण संभव है। इस दौरान सुशील कुमार, कर्ण गोस्वामी, रामौतार पांचाल, रिछपाल सिंह, देवेश शर्मा, डॉ. रोहित शर्मा, मुकेश गुप्ता, गुरूदत्त शर्मा, मोनूूू वर्मा, कूड़े वर्मा, हर्ष वर्मा, बाबी वर्मा, प्रवीन वर्मा, बिट्टू शर्मा, नितिन वर्मा, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, जनेश्वर वर्मा, पीतम सिंह, मूर्ति देवी, पारूल शर्मा, कमला वर्मा, बेबी वर्मा, सुनीता वर्मा, बबीता वर्मा, कनक वर्मा, अदिति वर्मा, देव वर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें