खेकड़ा (बागपत)।
बैंक कर्मी मनोज गुप्ता ने बताया कि माह के आखिरी सप्ताह में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे लोगों को एक बार फिर कैश संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि 28 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार होने से भी बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण अवकाश है। ऐसे में तीन दिन लगातार बैंक बंद रहने से कैश की किल्लत से गुजरना पड़ सकता है। तीन दिन छुट्टी होने के कारण शुक्रवार के बाद एटीएम में कैश नहीं डाला जाएगा। ऐसे में लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।