फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सूरजपुर में मिले बाघ के पगचिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
13 पीबीटीपी 19
विज्ञापन


अब सूरजपुर में मिले बाघ के पगचिह्न
सूचना पर पहुंचे वनकर्मी, ग्रामीणों में दहशत

अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। तहसील क्षेत्र में बाघ की दस्तक थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजना कहीं न कहीं बाघ अपनी मौजूदगी का आभास करा रहा है। शुक्रवार सुबह सूरजपुर गांव में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह पैरी के खेतों से शुक्ला फार्म हाउस की तरफ जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार सुबह बाघ के पगचिह्न मिले। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वन दरोगा महेंद्र पाल, अंकित कुमार, चेतन कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रेमचंद मौर्य, शिवांगाी अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। खेत एवं चकरोड पर मिले बाघ के पगचिह्नों को ट्रेस किया गया। उधर, कुछ ही दूरी पर प्रशांत शुक्ला के फार्म हाउस के आसपास बाघ कई दिनों से दिखाई दे रहा है। उसको कई बार ग्रामीणों ने डबरी के किनारे खड़े गन्ने के खेत में देखा। वहां पर भी टीम को बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वनकर्मियों ने बताया कि बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है। गांव के लोगों को बाघ को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। फिलहाल इसका सीधा असर खेती पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बाघ की दहशत में किसान खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें