फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा की शिक्षिका ने लखनऊ में बढ़ाया बागपत का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिंघौली तगा स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर बागपत का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 31वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित आईसीटी आधारित शिक्षण प्रतियोगिता में प्रदेश भर से चयनित 26 विजेताओं को पुरस्कृत किया । इसमें जनपद बागपत से प्रतिभागी शिक्षिका शानू निगम को प्रदेश सरकार की संयुक्त निर्देशक शिक्षा , ललिता प्रदीप जी ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संयुक्त निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, श्री अजय कुमार सिंह ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षकों ने भी बधाई दी। शानू निगम बागपत जनपद के खेकड़ा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगौली तगा में सहायक अध्यापक हैं और विद्यालय के बच्चों को परंपरागत शिक्षण शैली के साथ साथ तकनीकी माध्यम से शिक्षा देती है। शिक्षिका शानू निगम ने कहा कि वह भारत सरकार की डिजिटल शिक्षा की पहल को आगे बढ़ाना चाहती है। यदि समाज के स्थानीय लोग, विद्यालय में संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करें तो, वह अपने विद्यालय को प्रदेश के अच्छे व अन्य विद्यालयों की तरह स्मार्ट विद्यालय में बदल सकती है। शानू निगम की उपलब्धि पर खंड शिक्षाधिकारी राज लक्ष्मी पांडे, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, हरपाल सिंह, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राजकुमार शर्मा समेत जनपद के अनेक शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हर्ष जता उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें