फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं सेहत न बिगाड़ दे ये खानपान

Thu, 15 Mar 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की शुरूआत होते ही धूल के थपेड़े लोगों की मुसीबत बन गए हैं। वहीं सड़कों पर लगे खानपान के ठेले हों, या फिर दुकानें। सभी स्थानों पर खाने के सामान को सुरक्षित रखने के नाम पर लापरवाही जारी है। ऐसे में बिना ढके खुले में बेची जा रही तमाम खाद्य पदार्थ बीमारी की दस्तक भी दे सकते हैं। ध्यान रखना होगा कि इनका सेवन सेहत पर भारी न पड़ जाए। टनकपुर और बरेली हाईवे पर कई मुख्य चौराहों पर लापरवाही का खुला मंजर दिखाई दे रहा है। लेकिन इस पर शिकंजा कसने को बनाया गया विभाग मौन है। विभिन्न इलाकों पर अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की। पेश है लाइव रिपोर्ट...।
विज्ञापन


गौहनियां चौराहा
गौहनियां चौराहे पर फल विक्रेता से लेकर अन्य खान पान की दुकानें खुले में चल रही हैं। सड़क के किनारे लगी यह दुकान धूलधक्कड़ से हमेशा गुलजार रहती है। जिससे ग्राहकों को खुलेआम बीमारियां खरीदनी पड़ रही हैं।

नकटादाना चौराहा
टनकपुर हाईवे पर नकटादाना चौराहे पर खान पान की कई दुकानें हैं। खास बात तो यह है कि दुकानदार खाद्य सामग्री खुले में बेचकर ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि चंद कदमों की दूरी पर ही खाद्य सुरक्षा विभाग का कार्यालय है।
विज्ञापन


माधोटांडा रोड
माधोटांडा रोड पर कई खान पान की दुकानें हैं। इसी रास्ते से शुगर मिल को वाहन जाते हैं। जिससे हर समय धूल के गुब्बारे उड़ते रहते हैं, जो खाद्य सामग्री तक आसानी से पहुंचते हैं। इनकी देखभाल करना तो दूर, ढका तक नहीं जाता।

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ की चीजे सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। ठेले व दुकानों पर मिलावटी सामग्री का उपयोग किया जाता है ऐसे में पेट संबंधी बीमारी बनने की आशंका रहती है। खानपान का सेवन करने वालों को खुद ही जागरूक होना पड़ेगा।
डॉ. सीबी चौरसियां, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल

ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह खाने की चीजों पर विशेष रुप से ध्यान रखे। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ उपयोग न करें। कटे हुए फल बेचने पर भी पूरा तरह प्रतिबंध लगा है। समय-समय पर जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं व व्यापारियों की हर माह बैठक बुलाई जाती है।
विज्ञापन

वीके वर्मा, अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें