फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के सामने सफाईकर्मी ने सफाई नायक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी ने सफाई नायक को मारा फावड़ा
विज्ञापन

चेयरमैन के सामने ही की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल में गुरुवार को सुबह आठ बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति लिए जाने के दौरान चेयरमैन के सामने एक कर्मचारी ने सफाई नायक को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी गुरुवार को सुबह आठ बजे मोहल्ला बख्तावर लाल में पुराने रजिस्ट्री ऑफिस के पास सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन कर रहे थे। इसी दौरान सफाई नायक हरपाल ने सफाई कर्मचारी राजकुमार पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने हरपाल को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। इस घटना से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर चले गए और चेयरमैन अपने घर लौट गए। घायल हरपाल ने सीएचसी में मरहम पट्टी कराकर कोतवाली में हमलावर सफाई कर्मचारी मोहल्ला दुबे निवासी राज कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें