फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को शुरू हुई मतपत्रों की बूथवार पैकिंग

विज्ञापन
मतपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव के 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ट्रेजरी परिसर में सभी एसडीएम, आरओ, एआरओ की मौजूदगी में मतपत्रों की बूथवार पैकिंग कराई गई। वहीं मतदान सामग्री की पैकिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत तीन नगरपालिका एवं छह नगर पंचातयों में चुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए 26 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए प्रशासन ने प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार मतपत्र तैयार करा लिए हैं। सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत के लिए छपकर आए इन मतपत्रों को अब बूथ वार मतदाताओं की संख्या के अनुसार पैक किया जा रहा है। बुधवार को ट्रेजरी परिसर में मतपत्रों की पैकिंग का काम शुरू किया गया। सभी निकाय के लिए अलग-अलग टेबिल लगाकर एसडीएम, आरओ एवं एआरओ की मौजूूदगी में अध्यक्ष एवं सभासद के मतपत्रों की पैकिंग शुरू कराई गई। इस दौरान एसडीएम पूर्णिमा सिंह, वंदना त्रिवेदी, जेपी चौहान, तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, विजय कुमार त्रिवेदी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उधर कृषि भवन में मतदान के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री जैसे स्याही, मोहर, लिफाफे, लॉक, धागा, अभिकर्ता फार्म आदि की पैकिंग की जा रही है।

मतदेय स्थलों पर कराई गई वॉल पेंटिंग
बीसलपुर। नगर पालिका प्रशासन ने 26 नवंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के सिलसिले में बुधवार को नगर के सभी 78 मतदेय स्थलों पर वॉल पेंटिंग कराई। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर मतदान केंद्रों का नाम, मतदेय स्थलों की संख्या, निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम और डीएम का सेलफोन नंबर लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन


बीएलओ का उपलब्ध कराई मतदाता पर्चियां
बीसलपुर। 26 नवंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के सिलसिले में सभी बीएलओ को तहसील कार्यालय से मतदाता पर्चियां उपलब्ध करा दी गई हैं। तहसीलदार विवेक मिश्रा ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिया गया कि 25 नवंबर की शाम तक सभी मतदाता पर्चियां घर घर जाकर मतदाताओं को हर हालत में उपलब्ध करा दी जाएं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें