फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के निर्देश पर केंद्र प्रभारी हुए निलंबित

विज्ञापन
कर्मियों - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
बीसलपुर। जिले की नोडल अधिकारी पिंकी जोवल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी ) के जिला प्रबंधक ने निगम के स्थानीय क्रय केंद्र प्रभारी को फर्जी तौल दर्शाने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी पिंकी जोवल ने 22 अक्तूबर को मंडी परिसर स्थित तीनों राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में एसएफसी केंद्र के धान खरीद संबंधी अभिलेखों में कुछ ऐसे किसानों के नाम, पते और फोन नंबर दर्ज थे, जिन्होंने इस केंद्र पर अपना धान बेंचा ही नहीं था। नोडल अधिकारी ने डीएम शीतल वर्मा को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर एसएफसी के जिला प्रबंधक बीएस नेगी ने क्रय केंद्र प्रभारी दिवाकर शर्मा को निलंबित कर दिया है। जिला प्रबंधक द्वारा जारी किया गया निलंबन आदेश दिवाकर शर्मा को प्राप्त हो गया है। जिला प्रबंधक ने बिलसंडा के डिपो प्रभारी वीरेंद्र सक्सेना को क्रय केंद्र का कार्यभार लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें