खेकड़ा (बागपत)
प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखकर बीएलओ के लिए ड्यूटी न लगाने की मांग की।
बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की खेकड़ा ब्लाक इकाई के अध्यक्ष अतुल कुमार आत्रेय एवं मंत्री तपेंद्र धामा के नेतृत्व में संघ के सदस्य तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि पंद्रह से तीस नवंबर तक विधान सभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में शिक्षकों की बीएलओ की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी लगने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। 31 जुलाई को उन्होंने जिलाधिकारी से ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग की थी। तब उन्होंने ड्यूटी से मुक्त कर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलाने को कहा था। बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखकर शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। एसडीएम ने जिलाधिकारी से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान विपिन शर्मा, योगेंद्र त्यागी, पूनम, चारू, दीपमाला, सुधि, कोमल रानी, राखी जयंत, बबीता, इंदु, सारिका, पुष्प लता, कविता आदि रही।