फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दंपति की सुरागरसी को एसपी ने जम्मू पुलिस से साधा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

वैष्णो देवी दर्शन करने गए दंपति और उनके दो साल के मासूम के जम्मू से लापता हो जाने की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। रविवार को एसपी ने जम्मू पुलिस से संपर्क साधकर सहयोग मांगा। दंपति जिस होटल में ठहरे थे, उसके मालिक से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई। हालांकि लोकेशन ट्रेस न होने पर प्रगति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा गिरिराज सिंह का बेटा सौरभ अपनी पत्नी छाया और दो साल के बेटे अंश के साथ एक जुलाई की शाम मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। उसको पांच जुलाई को वापस आना था। चार जुलाई को दर्शन करने के बाद सौरभ ने जम्मू के नीलकंठ होटल में ठहरने की बात फोन पर परिवारीजनों को बताई। इसके बाद पांच जुलाई को होटल से चेकआउट कर घर के लिए रवाना हुए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उनका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। बताए गए समय पर न लौटने पर पिता गिरिराज सिंह ने सुनगढ़ी थाने में बेटे, पुत्रवधू और पोते की गुमशुदगी दर्ज कराई। लंबे समय बाद भी पुलिस गुत्थी को सुलझाने में सफल नहीं हो सकी है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लापता दंपति की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। सौरभ ने दूसरों के नंबर से कॉल की है। जिससे काफी दिक्कत आ रही है। जम्मू पुलिस से संपर्क कर जानकारी की गई है। होटल मालिक से भी बातचीत की गई। इस दौरान अब तक कोई आपराधिक मामला निकलकर सामने नहीं आया है। जम्मू पुलिस के अफसरों से लगातार संपर्क में है, गुत्थी को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें