फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा।
विज्ञापन

गांव हेमपुर की 17 वर्षीय एक लड़की की आग से झुलसकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि बेटी ने खुद ही शौचालय में बंद होकर आग लगा ली। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के कार्रवाई से इंकार करने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि शनिवार को पिता बिलसंडा बाजार और भाई खेत पर काम करने गए थे। घर पर लड़की की मां और भाभी मौजूद थीं। लड़की शौच को गई। कुछ देर बाद वहां से चिल्लाने की आवाजें आने लगी और शौचालय से धुआं उठने लगा। भाई ने दौड़कर शौचालय का गेट तोड़कर लड़की को निकाला। वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। तुरंत ही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी स्वास्थ्य केंद्र से मिली। परिवारवाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें