बीसलपुर। बीडीओ ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में 12 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
बीडीओ मृदुला ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे कार्य में लगे कर्मचारियों की सोमवार को बैठक ली। बैठक में 29 के सापेक्ष सिर्फ 17 कर्मचारी मौजूद रहे। 12 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों के सर्वे कार्य की समीक्षा नहीं हो सकी। बीडीओ ने बताया कि इन अनुपस्थित कर्मचारियों को मंगलवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अनुपस्थित कर्मचारियों में संतोष कुमार, विजय कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार, रितेश कुमार, प्रवीण कुमार, गौरव गुप्ता, मुकेश कुमार, मोहम्मद नासिर, मानेंद्र सिंह, कमल किशोर और अनिल कुमार आदि कर्मचारी शामिल हैं। बीडीओ ने उपस्थित कर्मचारियों के सर्वे कार्य की समीक्षा की। निर्देश दिए कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य की सूची पहली मार्च को संबंधित गांवों में चस्पा कर दें। बैठक का संचालन मनरेगा की एपीओ अनामिका गंगवार ने किया।