बीसलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में दिया गया प्रशिक्षण।संवाद
बीसलपुर। हबीबुल्ला खां कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ की गृहे गृहे संस्कृतम योजना के तहत मंगलवार से 12 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया।
प्रशिक्षक मोहन स्वरूप ने बताया कि संस्कृत भाषा का कोई विकल्प नहीं है। सभी लोगों को संस्कृत भाषा का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। यदि विद्यार्थी कायदे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें तो वे धारा प्रवाह संस्कृत बोलना सीख जाएंगे। भारतीय संस्कृति से बखूबी परिचित हो जाएंगे।
उन्होंने कुछ बच्चों की ओर से संस्कृत भाषा के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकिशोर शर्मा ने और संचालन सहायक अध्यापक शोभना कश्यप ने किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 16 नवंबर को शिविर का समापन हो जाएगा। संवाद