फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी तक नहीं पहुंच पाए तो राख को ही पानी डालकर करा दिया ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर राहगीरों की मुसीबत का सबब बन रही बजाज पावर प्लांट से कुछ दूरी पर एक गड्ढे में पड़ी गर्म राख को वहां लाकर डालने वाले तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। कई दिन चली जांच के पांच बाद भी इसको लेकर कुछ तय नहीं किया जा सका है। इतना जरूर अब इसकी चपेट में कोई न आए, इसलिए राख पर पानी डलवाकर उसको ठंडा कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पावर प्लांट के कुछ दूर पड़ी राख से चार दिन के भीतर तीन लोग झुलस गए थे। दो ने तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में प्रशासन लापरवाह बना हुआ था। पुलिस भी जांच के नाम पर खेल करने में जुटी रही। यही वजह रही कि अब इस मामले को ही दबा दिया गया। पुलिस जांच पूरी होने की बात भी कह रही है, लेकिन यह राख कौन डालकर गया। इसका जवाब उसके पास नहीं है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि गर्म राख से कोई और हादसा न हो, इसके लिए उसको पानी से छिड़काव कराकर ठंडा कर दिया गया है। जांच भी लगभग पूरी कर ली गई है। यह राख न तो चीनी मिल की है, न ही पावर प्लांट से डाली गई है। तीन से चार घंटे पंपिंग सेट चलवाकर इसको ठंडा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें