फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा पार किसानों के लिए नासूर बने हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
30पीबीटीपी 11
विज्ञापन


हाथियों का उत्पात न थमा तो काटने लगे कच्ची फसल
शारदा पार किसानों की कई एकड़ फसल तबाह कर चुके हैं नेपाल की ओर से आए दो हाथी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार नेपाल की ओर से आए दो हाथियों का आतंक जारी है। लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा डाले हाथी रात होते ही जंगल की सीमा से सटे ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव में दस्तक देकर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। तबाही का सिलसिला लगातार जारी है। फसलों के नुकसान को देखते हुए किसानों ने अब अपनी कच्ची फसलों को काटना शुरू कर दिया है।
शारदा नदी के पार नेपाल की ओर से आए दो हाथी पिछले एक पखवाड़े से आतंक मचा रहे हैं। हाथियों ने भारतीय क्षेत्र के लग्गा भग्गा के जंगल में शरण ले रखी है। रात होते ही हाथी जंगल से सटे गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व गोरख डिब्बी क्षेत्र में किसानों की धान व गन्ने की फसलों को रौंद रहे हैं। किसान रात को जागकर पटाखे दागकर व पीपे बजाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करते हैं लेकिन हाथियों पर इसका कोई असर नहीं है। वहीं इसको लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कोई ठोस प्रयास नहीं किए। वनकर्मी चौथे या पांचवें दिन जाकर जानकारी अवश्य जुटा लेते हैं। इस सबके चलते ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के किसानों ने नुकसान से परेशान होकर अपनी धान की फसल को बचाने के लिए आधी कच्ची व पक्की फसलों को काटना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन

000
नेपाली नाले के पानी से भी हो रहा नुकसान
नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में आने वाले नदी नालों का पानी भी इसी इलाके में कृषि भूमि को बर्बाद कर रहा है। इसके चलते कृषि भूमि दलदली होती जा रही है। वन भूमि होने की बात सामने आने के चलते सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के प्रधान मनरेगा से भी अब नाला नहीं खोदते हैं।
000
पीड़ित बोले: बचीखुची फसल तो मिल जाए
लगातार हो रहे नुकसान के चलते अभी कुछ फसल बची है। कम से कम वही मिल जाए। हालात ऐसे ही रहे तो हाथी सारी फसलें उजाड़ जाएंगे।- बलराम राना, ग्रामीण
000
एक पखवाड़े से अधिक समय से दो हाथी आतंक मचा रहे हैं। हम खदेड़ने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। ऐसे में बची फसलों के नुकसान के चलते काटने का कार्य शुरू कर दिया है।- कालू राना, ग्रामीण
विज्ञापन

0000
वर्जन
नेपाल की ओर से आए हाथियों की निगरानी के निर्देश दिए जा चुके हैं। फसल उजड़ने से रोकने के लिए जो भी प्रयास हैं वह कराए जा रहे हैं। कोई जनहानि न हो इसके लिए भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।- आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें