खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस उल्लास पूर्वक मना। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर किया।
बुधवार को खेकड़ा नगर क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में सव पल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने सर्व पल्ली राधा कृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित कर किया। छात्र, छात्रा तनु धामा, गौरी धामा, वंशिका शर्मा, एलिशा, विदुषी, पलक धामा, मनीषा, अर्जुन धामा, देश गिरी, राम शर्मा, आदि ने देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ कक्षाओं में शिक्षकों की भूमिका अदा कर सहपाठियों को पढ़ाया। इस दौरान स्वागता, बबीता, प्रमिला शर्मा, साक्षी शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहीं।
विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने टीचर्स बन कक्षाओं में पढ़ाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही शिक्षकों को गिफ्ट दिए। गुरुकुल विद्यापीठ में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को गिफ्ट भेंट किए। कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा ने डॉ. सर्व पल्ली राधा कृष्णन के चित्र के समक्ष दीप जला पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र, छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी डॉ. राधा कृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मना। कॉलेज की प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश चंद जैन, प्रबंधक राहुल जैन एवं कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने उपहार भेंट कर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके जैन, टीना, गीता, पारूल वर्मा, मोनिका, कनिष्का, प्रवेश, डिंपल शर्मा, आरती आदि रही। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, जेपी एकेडमी, देव कृष्णा पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज आदि में भी शिक्षक दिवस मना।