फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के किसान ने मंच पर मोदी को पहनाई माला

Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में जिले भर के तमाम किसानों ने भी भागीदारी की। जिले के किसान महेंद्र कनौजिया ने मंच पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शनिवार को हुई रैली के लिए सुबह से ही जिले के किसानों, कार्यकर्ताओं व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने बसों एवं कारों से प्रस्थान किया। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद रैली स्थल पर आए। नौ जिलों के किसानों ने माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसमें जिले का प्रतिनिधित्व ललौरीखेड़ा ब्लाक के ग्राम पट्टी सियाबाड़ी निवासी किसान महेंद्र कनौजिया ने किया। उन्होंने बताया कि माल्यार्पण में उनकी भागीदारी उनके जीवन का ऐतिहासिक पल है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व मंत्री/विधायक रामसरन वर्मा, विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत, बाबूराम पासवान ने भी प्रधानमंत्री का फूल भेंटकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के पति सत्यपाल गंगवार समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें