फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज का इंजेक्शन न लगने पर सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
06 पीबीटीपी 28
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन न लगाने पर हंगामा
विधायक के हस्तक्षेप पर 24 लोगों को ही लग पाया इंजेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। एंटी रैबीज का इंजेक्शन न लगाने का आरोप लगाते हुए गांव नौजलिया के लोगों ने सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में विधायक के हस्तक्षेप पर 35 मेें से 24 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नौजलिया निवासी पंकज विश्वास ने बताया कि गांव की एक दुधारू गाय को पखवाड़ा भर पहले कुत्ते ने काट लिया था। गांव में पिछले दिनों हुई पूजा में उस गाय का कच्चा दूध करीब सौ लोगों ने प्रसाद के रूप में प्रयोग किया। पांच दिन पहले गाय की मौत हो गई। तब लोगों और चिकित्सकों ने दूध पीने वालों को भी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी। इससे प्रसाद खाने वाले लोग दहशत में आ गए। सीएचसी बृहस्पतिवार पहुंचे गांव के करीब 40 लोगों को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। शुक्रवार को इंजेक्शन लगवाने को गांव के 35 लोग सीएचसी पहुंचे, तो वहां स्टाफ ने मना कर दिया। इसकी विधायक बाबूराम पासवान व व्यापारी नेता विजयपाल विक्की से की गई। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेकर एमओआईसी को इंजेक्शन लगवाने के निर्देश दिए। इस पर 24 को इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें