खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव मार्ग पर अनियंत्रित कार टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी टीनू पुत्र हरीसिंह रविवार की शाम छह बजे खेकड़ा बाजार से सामान लेकर बाइक से बडागांव लौट रहा था। जब वह बड़ागांव मार्ग पर ईंट-भटटे के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रही कार की तेज टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और टीनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने खेकड़ा में प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी वहां पहुंच गए, जहा से हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसने दिल्ली के लिये रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।