फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से रूबरू हुए आवास योजना के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पीएम से लाभार्थी रूबरू
विज्ञापन

क्रासर....
आवास योजना के लाभार्थियों में थी उत्सुकता, नंबर नहीं आया, निराशा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास योजना के लाभार्थियों से सीधे रूबरू हुए। हालांकि जनपद के लाभार्थियों से बातचीत का नंबर नहीं आया, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रूबरू होने के लिए जिले से 30 लाभार्थी बीडीओ के माध्यम से कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कांफ्रेंस हाल में लाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी वार्ता के लिए सभी लाभार्थी काफी उत्सुक थे और प्रशासन की ओर से भी उन्हें जवाब देने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तमाम प्रदेश के लाभार्थियों से वार्ता के बाद यूपी में उन्होंने सिर्फ लखनऊ के लाभार्थियों से ही बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के साथ उज्ज्वला योजना, फसल बीमा, जीवन ज्योति, मुद्रा सहित तमाम कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही अपने कार्यकाल का फीड बैक लिया। इस दौरान डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, सीडीओ विजय कृष्ण भागवत, डीडीओ एसके उपाध्याय, पीडी अनिल कुमार, पीओ डूडा अनामिका सक्सेना, सभी बीडीओ एवं कमला देवी, पिंकी देवी, माया देवी, मीना देवी, मोहन स्वरूप, दीपा शुक्ला, नन्हीं देवी, माधुरी, सुनीता, मिनती विश्वास, शबाना बेगम, यशोदा देवी, राजेश्वरी, आमना बेगम, ओमप्रकाश सहित कई लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें