फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बेहोश हुए भाजपा नेता के स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बेहोश हुए स्कूल के बच्चे
विज्ञापन

क्रासर...
आनन फानन में भेजा घर, स्कूल में दो दिन की छुट्टी
क्रासर...
स्कूल के निकट एफसीआई का गोदाम से जहरीली गैस फैलने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर/घुंघचाई। स्वामी एजकेशनल पब्लिक स्कूल में दोपहर के समय कुछ बच्चों की तबियत अचानक बिगडने लगी और वह बेहोश होने लगे। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों को घर पहुंचकर स्कूल प्रबंधन को दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पास में स्थित एफसीआई के गोदाम से जहरीली गैस फैलने से घटना हुई है।
विज्ञापन

घुंघचाई मार्ग पर रम्पुरा के एफसीआई गोदाम के पास भाजपा के जिला महामंत्री गुरभाग सिंह का स्वामी एजूकेशन पब्लिक स्कूल है। सोमवार को स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। लगभग 12 बजे कुछ बच्चों की तबियत बिगडने लगी और उन पर बेहोशी छाने लगी। बच्चों को बेहोश होते देख स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में बच्चों को वाहनों से उनके घर पहुंचाया। लेकिन पूरे कॉलेज में जहरीली बदबू होने पर स्कूल में दो दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि बड़ी घटना होने के बाद भी न तो अभिभावकों को बच्चों की तबियत खराब होने का कारण बताया गया और ही अधिकारियों को कोई सूचना दी गई। पूरे दिन मामले को दबाने का प्रयास चलता रहा। इस बावत जानकारी करने पर स्कूल के एमडी भाजपा नेता गुरुभाग सिंह ने बताया कि पास के गोदाम अथवा खेत में जहरीली दवा का छिड़काव किया जाना प्रतीत हो रहा है। हवा से इसकी गंध स्कूल तक पहुंचने से कुछ बच्चों की जी घबराने लगा था। एहतियात की तौर पर स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

0000
मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी लगी है। जांच कराई जाएगी। घटना की पुनरावृत्ति रोकने के भी इंतजाम किए जाएंगे।
शशिभूषण राय, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें