फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका हटवाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित सरस्वती नगर के नागरिकों ने रविवार को मोहल्ले में खुलने वाले शराब के एक ठेके को हटवाने की मांग की। इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला में पाठशाला मार्ग पर गंदे नाले के पुल के समीप कई वर्षों से शराब का ठेका था। अब नए वित्त वर्ष के शुरू होने के चलते इस ठेके के नए मालिकों ने शराब के ठेके को आबादी के समीप तांगा स्टेंड के समीप स्थानांतरित कर दिया। रविवार को वित्त वर्ष का प्रथम दिन होने के कारण ठेके पर शराब की पेटियों से लदी गाड़ी उतरने लगी तो स्थानीय लोगों को इसका पता चला। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई और आक्रोशित लोगों ने शराब ठेके का विरोध शुरू कर दिया। महिला, पुरूष और बच्चों ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा क्षेत्र में ठेका होने से शराब पीकर नशेड़ी उत्पात मचाते हैं और उल्टी सीधी हरकतें करते हैं, इससे यहां से गुजरने वालों प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखकर उक्त शराब के ठेके को हटाने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी अधिकारी को भी भेजी। इस दौरान जयप्रकाश, संजय धामा, राजेश, सचिन, नरेंद्र सभासद, ब्रह्म दत्त कश्यप, भंवर सिंह कश्यप, किरणदास कश्यप, शिवकुमार धामा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, अयूब, मनोज, राजपाल, यशपाल, इंद्रपाल धामा, जितेंद्र धामा, महक सिंह, पीतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें