फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच एक रथ के दो पहिये: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
06 पीबीटीपी 21,22
विज्ञापन

बार-बेंच एक रथ के दो पहिये: जिला जज
सेवानिवृत्त पेशकार को दी गई विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मुंसिफ कोर्ट परिसर में शनिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे आयोजित समारोह में जिला जज का स्वागत किया गया। मुंसिफ कोर्ट के सेवानिवृत्त पेशकार को विदाई दी गई।
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के पेशकार नवीन पांडेय 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। शनिवार को अपराह्न तीन बजे मुंसिफ कोर्ट में आयोजित समारोह में नवीन पांडेय को विदाई दी गई। उन्हें स्मृतिचिह्न दिए गए। मुख्य अतिथि जिला जज दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच एक रथ के दो पहिए हैं। इनका तालमेल अच्छा होना चाहिए। सिविल जज जूनियर डिवीजन असगर अली ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि अधिवक्ता नए वर्ष में कुछ अधिक से अधिक गरीबों को न्याय दिलाने का रिकार्ड कायम करें। समारोह की अध्यक्षता मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने और संचालन सुधीर विद्यार्थी ने किया। समारोह में सुरेंद्र मोहन, नितेश कुमार, हरीकृष्ण दुबे, देवराज मिश्रा, विष्णु कुमार, वीरेंद्र गंगवार, हेमंत मिश्रा, रवि मोहन सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, वीरेंद्र स्वरूप, छोटेलाल, भद्रसेन गंगवार, सुरेश मिश्रा, अशोक अग्रवाल, अशोक जायसवाल, सुनीत सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, संतोष मौर्य, संजय गंगवार, अमित भारद्वाज, सियाराम माथुर, चिरौंजीलाल, सौरभ रस्तोगी, अनिल मिश्रा, सौरभ दुबे, राजकुमार शुक्ल, नरेंद्र प्रताप और इजहार कुरैशी समेत बहुत अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें