फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से पैथालॉजी लैब में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम रोड स्थित शहर की प्रमुख पैथोलॉजी लैब जीवन रेखा में शनिवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे जांच को आए मरीजों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई, लेकिन स्टाफ ने परिसर में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम स्टेडियम रोड पर जीवन रेखा डायग्नोसिस नाम से लैब है। इस लैब पर शनिवार को सुबह रोज की तरह काम शुरू हुआ था। जांच कराने को मरीज भी पहुंचने लगे थे। इस बीच करीब 9.30 बजे पीबीएक्स काउंटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख मरीज शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की सूचना से लैब परिसर एवं इससे सटे अस्पताल में भी कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। इस बीच कर्मचारियों ने तत्परता से लैब परिसर में मौजूद यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लैब स्टाफ के लोग आग पर काबू पा चुके थे। सीओ (फायर) ब्रह्मानंद दुबे ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। समय रहते काबू हो जाने से कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। लैब के स्वामी डॉ. पियूष अग्रवाल ने बताया कि शार्ट शर्किट से पीबीएक्स काउंटर में आग लगी थी। वहां मौजूद कुर्सी के उसकी चपेट में आने के बाद आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन स्टॉफ ने लैब में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से जल्द आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें