फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका की ईओ के मोहल्ला रामपुर के शिव मंदिर की सीढ़ी तोड़ने की चेतावनी देने से नाराज भक्तों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यदि मंदिर में तोड़फोड़ हुई तो चक्का जाम होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर नगर पालिका प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की।
नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित कई दशक पुराने सदा शिव शिव शक्ति मंदिर के दक्षिण छोर पर भक्तों के आने जाने के लिए मंदिर की सीढ़ियां बनी है। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे भक्त मंदिर में एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा एक दो व्यक्ति निहित स्वार्थ के लिए ईओ पालिका को भ्रमित करके मंदिर की सीढ़ियों को खंडित कराना चाहते हैं, लेकिन वह मंदिर के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे। पहले से ही मंदिर की कुछ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा मंगलवार को एक दो लोगों के कहने पर ही बिना जांच किए पालिका की ईओ निहारिका चौहान ने मंदिर में पहुंचकर पुजारी हेमंत व्यास को मंदिर की दक्षिण साइड की सीढ़ी न तोड़ने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा मंदिर से छेड़छाड़ अथवा पुजारी से अभद्रता बर्दास्त नही करेंगे। यदि मंदिर में तोड़फोड़ कराने की कोशिश की तो चक्का जाम कर आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ, जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार उपाध्याय, ईओ खेकड़ा निहारिका चौहान को पत्र भेजकर नगर पालिका प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें