फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे बागपत की प्रिया तोमर का चयन होने से सभी मे खुशी की लहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रिया का चयन
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। 16 जुलाई को बलरामपुर में हुई प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता में बागपत की प्रिया तोमर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस कारण उसका चयन 21 जुलाई से भुवनेश्वर में होने वाली तीसरी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बागपत ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि 15 और 416 जुलाई को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बलरामपुर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बागपत ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। अंडर अस्सी किलोगाम भार में प्रिया तोमर का उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिये चयन हो गया। यह प्रतियोगिता आगामी 21 से 23 जुलाई को भुवनेश्वर उड़ीसा में होगी। प्रिया तोमर पहली खिलाड़ी है, जिसका राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए यहां से चयन हुआ है। प्रिया तोमर का चयन होने से सभी में खुशी की लहर है। संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, सन्नी तोमर, रोहित आदि ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें