फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पांच साल तक लूटी अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से पांच साल तक एक युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पहले टालमटोल की। फिर धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरिया क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी जैगम आलम उर्फ शानू से उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी करने का झांसा देकर पांच साल में कई बार शारीरिक शोषण किया। युवती के शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। पांच साल बीतने के बाद भी शादी को राजी न होने पर पीड़िता ने आरोपी के पास जाकर दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और दबाव बनाने पर बदनाम करने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित के परिवार वालों ने सुलह के प्रयास किए, लेकिन आरोपी नहीं माना। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि आरोपी जैगम आलम उर्फ शानू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें