फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने को व्यापारी पर बोला जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने पोलट्री फार्म व्यापारी पर जानलेवा हमला बोल दिया। असलहों के बल पर उसके साथ दोबारा मारपीट कर नकदी लूट ली गई। पोलट्री फार्म को आग लगाने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। खास बात रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। आरोपियों से खुद की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के निवासी छत्रपाल पुत्र स्वर्गीय कढ़ेराम ने बताया कि उसने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, जोकि विचाराधीन है। आरोप है कि उक्त मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी अपने साथियों संग पीड़ित के पोलट्री फार्म पर आठ जून की दोपहर एक बजे आ धमके। सभी के पास असलहा थे। इसके बाद आरोपियों ने गुंडई करते हुए पीड़ित से मारपीट की। सीने पर रायफल तानकर दस हजार रुपये लूट लिए। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर डराया। आरोप है कि इस बीच थाने पर तैनात दो दरोगा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस के सामने ही आरोपी पीड़ित को डरा-धमकाकर चले गए। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही थाना पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें