फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों में हुई नोंक झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर पालिका परिषद के स्थानांतरित और नवागत अधिशासी अधिकारी (ईओ) में चार्ज के मुद्दे पर शनिवार को काफी नोंकझोक हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप का तबादला एक सप्ताह पूर्व जिला मुजफ्फर नगर की खतौली नगर पालिका परिषद में हो गया था और उनके स्थान पर बागपत के ईओ वेदप्रकाश की नियुक्ति हुई थी। सुरेंद्र प्रताप अभी कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, जबकि वेदप्रकाश ने आकर योगदान कर लिया है। ईओ कार्यालय में दोनों अधिकारी रोजाना बैठ रहे हैं लेकिन कामकाज सुरेंद्र प्रताप ही देख रहे हैं। चार्ज न मिलने से क्षुब्ध होकर नवागत ईओ ने शनिवार को कड़ा एतराज जताया और स्थानांतरित ईओ से चार्ज देने को कहा। स्थानांतरित ईओ का कहना था कि उन्हें अभी रिलीव होने का आदेश नहीं मिला है। रिलीव होने का आदेश मिलते ही वह चार्ज छोड़ देंगे। इस मुद्दे पर दोनों अधिकारियों की काफी नोंकझोक भी हुई, जिससे मोैके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें