फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 ग्रामीण डाकघर हुए हाईटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र के सभी 144 डाकघरों को हाईटेक कर दिया गया है। सभी शाखाओं को इलेक्ट्रॉनिक हैंडलैस डिवाइस उपलब्ध करा दी गई है। डिवाइस के माध्यम से हर तरह का भुगतान किया जा सकेगा। यह डिवाइस माइक्रो एटीएम की तरह है। सभी शाखाओं में इसका वितरण होने के बाद इससे कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र की डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल इंफॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर को पहले ही हाईटेक किया जा चुका था। यहां खातों का लेनदेन, वित्तीय लेनदेन, बचत खातों में आहरण की सुविधा, मनीआर्डर, रजिस्ट्री समेत कई अन्य सुविधाएं ऑनलाइन हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में खुले डाकघर की शाखाओं में अभी तक मैन्युअल ही कार्य हो रहा था। जिसके चलते कई बार गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की दिक्कत दूर करते हुए सभी 144 ग्रामीण शाखा के डाकघरों को इलेक्ट्रॉनिक हैंडलैस डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं। यह डिवाइस माइक्रो एटीएम की तरह हैं। इसके माध्यम से खातों का लेनदेन, वित्तीय लेनदेन, आरडी के भुगतान आदि की सुविधा आसानी से मिल सकेगी। उपभोक्ता खाते में बैलेंस की जानकारी जानने के साथ ही इसके माध्यम से डाक योजनाओं के खाते तुरंत खुलवा सकेंगे।
विज्ञापन

रोजाना का हिसाब होगा अपडेट
ग्रामीण डाकघरों में अब कोई काम मैन्युअल तरीके से नहीं होगा। इसमें पैसा निकालने और जमा करने समेत कई कार्य शामिल हैं। डिवाइस के माध्यम से खाते तुरंत अपडेट हो जाएंगे। यदि कोई स्पीड पोस्ट करता है, तो उसे रसीद भी तुरंत मिलेगी।
ग्रामीण डाकघरों को डिजिटल करने कि दिशा में डिवाइस से कार्य शुरू करने का पहला प्रयास है। पेपरलेस काम को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। आगे भी कई अन्य कार्य हाईटेक होंगे। सभी ग्रामीण शाखा के 144 डाकघरों में यह डिवाइस उपलब्ध करा दी गई है। इससे कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, प्रबंधक क्षेत्रीय परिचालन, डाक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें