फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन पर्यटकों से गुलजार रहा टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में नाचता मोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैलानियों की संख्या के आगे कम पड़ वाहन, निजी वाहनों को दी छूट
विज्ञापन

प्रमुख पिकनिक स्पॉट चूका बीच व टाइगर रिजर्व बने खास

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के चूका बीच की जहां बैंबो हट समेत अन्य हट पांच जनवरी तक के लिए पहले से ही फुल हैं, वहीं साल के अंतिम दिन यहां पर्यटकों की खासी भीड़ रही। आलम यह रहा कि सोमवार को जंगल सफारी वाहनों के लिए सैलानियों को भी मुस्तफाबाद में ही वाहनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसके लिए चूूका बीच जाने को पर्यटकों को प्राइवेट वाहन ले जाने की छूट दे दी। यह छूट नव वर्ष के पहले दिन मंगलवार को भी जारी रहेगी।
15 नवंबर से नया पर्यटन सत्र शुरू हो चुका है। इसके पहले दिन टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्र व छात्राओं को टाइगर रिजर्व व चूका बीच की सैर कराई गई थी। चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम व जंगल क्षेत्र में बने गेस्ट हाउस की जिम्मेदारी टाइगर रिजर्व के अधीन है। जिलेवासियों को उम्मीद थी कि चूका बीच वन निगम के हवाले होने से यहां नए पर्यटन सत्र में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। वन निगम की ओर से दुधवा पार्क से कुछ वाहन यहां मंगाकर जंगल सफारी सेवा शुरू की गई। वहीं जंगल सफारी व हटों की बुकिंग दरें दुधवा नेशनल पार्क की तर्ज पर बढ़ा दी गईं। नए साल के नजदीक आते ही पर्यटन स्थल की रौनक दिनों दिन बढ़ने लगी है। इसके चलते जंगल सफारी पर लगे चालक व गाइडों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। कैंटीन से लेकर जंगल सफारी व हटों की बुकिंग भी अच्छा राजस्व देने लगीं। पर्यटकों की आमद को देखते हुए कोई असुविधा ना हो सके, इसके लिए वन निगम व टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट गया। इधर नए साल को लेकर पिछले तीन दिनों से यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। साल के अंतिम दिन सोमवार को चूका बीच पर्यटकों से गुलजार दिखा। हालांकि पर्यटकों की बढ़ी संख्या के आगे वाहनों की संख्या कम पड़ गई। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर चूका बीच व जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने प्राइवेट वाहन को चूका तक जाने की छूट देने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साल के अंतिम दिन सोमवार को टाइगर रिजर्व में 200 के करीब पर्यटकों ने जंगल व चूका बीच की सैर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के मद्देनजर पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जंगल सफारी पर लगे वाहन पर्याप्त हैं, फिलहाल पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते वाहन कम पड़ने पर प्राइवेट वाहन को चूका बीच जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं।
आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें