फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर समय से अप लोड भी करें। उन्होंने कहा जिन अधिकारियों द्वारा तहसील संपूर्ण समाधान में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण अब तक भी नहीं किया है, ऐसे अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा।
जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे खेकड़ा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे। डीएम ने कहा जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इसमें प्राप्त शिकायतों में 8 राजस्व, एक पुलिस, पांच विद्युत, दो सप्लाई, पांच विकास विभाग की शिकायतों समेत कुल इक्कीस शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं अन्य संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाया जाए। उन्होंने कहा शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर है। अब सभी शिकायतें ऑनलाइन की जा रही है। इन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को निराकरण के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि शिकायतों को निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराएं। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें