फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपहिया वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
03 पीबीटीपी 14
विज्ञापन


चारपहिया वाहन की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जसाई नगर के एक छात्र की सोमवार की देर शाम किसी अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जसाई नगर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र रतनवीर सिंह बीसलपुर के एक अर्ध सरकारी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। रतनवीर सोमवार को देर शाम कस्बा मधवापुर के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा था। रास्ते में गांव खरदहाई और मधवापुर के बीच पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया था। किसी तरह सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए बीसलपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, तभी परिजन शव घर ले गए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्रीतम सिंह, भाई हरप्रीत सिंह और बहन गगनदीप कौर का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें