फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में मोबाइल टायलेट सेटअप लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत खेकड़ा के ऐसे स्थलों पर नगर पालिका के चलता फिरता टॉयलेट यानि मोबाइल टायलेट सेट अप लगेंगे जहां जहां शौचालय बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नही है। नगर के करीब आधा दर्जन स्थानों पर पब्लिक टायलेट निर्माण कराने का लक्ष्य भी निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाया गया है। अभियान के तहत खुले में खेत खलियान में शौच मुक्ति के लिए प्रत्येक घर के अलावा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की योजना है। नगर पालिका परिषद अभी तक प्राप्त आनलाइन आवेदनों के आधार पर 105 घरों में शौचालय निर्माण करा रही है, इनमें 55 शौचालय बन चुके हैं। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय स्थापित होने जा रहे हैं। जहां शौचालय के लिए जमीन नहीं है और शौचालय की आवश्यकता है, ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल शौचालय सेटअप लगेंगे। शौचालयों के निर्माण का उद्देश्य साफ सफाई व बीमारियों में कमी लाना है। अभियान के चलते दो तीन वर्ष से नगर पालिका क्षेत्र में संक्रामक रोगों के मामलों में भी कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें