तकनीक बदलाव से होगा खेती का विकास: मुकुट
ग्राम स्वराज के तहत हुई कृषक कल्याण कार्यशाला
प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील किसान को किया सम्मानित
02 पीबीटीपी 7, 8
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत कृषक कल्याण कार्यशाला हुई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए तकनीक में बदलाव जरूरी है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आय दोगुना करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।
कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह में कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व उन्होंने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने को प्रयासरत हैं। किसानों के खुशहाल होने से ही देश खुशहाल होगा। इस मौके पर उन्होंने प्रगतिशील किसान हरिओम, पूरनलाल, वीरेंद्र प्रताप, प्रताप सिंह, प्रेमावती, पलविंदर सिंह व हरजीत सिंह को सम्मानित किया। डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र व सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कृषि के विकास के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी जबकि उपनिदेशक डीबी सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संचालन कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने किसानों से जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान गन्ना, रेशम, इफ्को, सामाजिक वानिकी, मत्स्य, डास्प सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
000000
मंत्री के देर से आने पर भड़के किसान
कृषक कल्याण कार्यशाला में प्रभारी मंत्री को एक बजे आना था। इसके लिए किसानों को 11 बजे से ही बुला लिया गया था लेकिन प्रभारी मंत्री जब 3.00 बजे तक नहीं पहुंचे तो किसान भड़क गए। इसको लेकर कुछ किसानों ने नाराजगी भी जताई । 3.30 बजे प्रभारी मंत्री के पहुंचने पर लोग शांत हुए।