फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला प्लस योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

फ्री गैस कनेक्शन बीपीएल के अलावा बाकी लोगों को भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने पांच और नई श्रेणी के लोगों को योजना में शामिल किया। यह नई योजना उज्ज्वला नहीं बल्कि उज्ज्वला प्लस के नाम से शुरू की।
विज्ञापन

एक अप्रैल से उज्ज्वला प्लस योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने का काम शुरू हो गया है। एलपीजी कंपनियों ने अपनी गैस एजेंसियों को नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके पहले उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को कनेक्शन बांटने का काम किया। केंद्र सरकार ने एलपीजी कंपनियों को पिछली जनगणना के आधार पर एक डाटा सौंपा . लेकिन इस डाटा में कई पात्र लोगों के नाम नहीं थे. इसके चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब उज्ज्वला प्लस योजना के तहत अधिकतर परिवार फ्री गैस कनेक्शन पाने के दायरे में लाए गए हैं। नगर की जय बाबा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक पवन वशिष्ठ ने बताया कि सभी एससी/एसटी परिवारों को आवेदन पत्र के साथ जाति का सर्टिफिकेट, राशन कार्ड की प्रति, महिला और पति या परिवार के किसी अन्य वयस्क सदस्य का आधार कार्ड लाना होगा। अंत्योदय कार्ड धारक वालों को अंत्योदय कार्ड की प्रति, महिला और पति या किसी अन्य वयस्क सदस्य का आधार कार्ड और बैंक पास बुक लानी है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के लाभार्थी, जंगल के आस पास रहने वाले परिवार, अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें