टनकपुर हाईवे पर जाम बना नासूर
घंटों फंसकर परेशान हो रहे लोग, समाधान करने में प्रशासन नाकाम
02पीबीटीपी-29
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। साहब! टनकपुर हाईवे पर लगने वाले जाम की समस्या से आखिर कब मुक्ति मिलेगी। हर शहरवासी जाम के झाम से परेशान है। टनकपुर हाईवे पर आए दिन लगने वाला जाम अब नासूर बन गया है। ट्रैफिक कंट्रोल की कोई व्यवस्था नहीं है। हर दिन लोग जाम में घंटों फंसते रहते हैं। वाहनों की लंबी कतारों के बीच लोगों के शरीर से पसीना छूटने लगता है। छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा हो या कलक्ट्रेट चौराहा हर जगह जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है लेकिन इस समस्या के समाधान में पुलिस भी पूरी तरह से विफल है। कहने को इन चौराहों पर सुबह से शाम तक पुलिस व होमगार्ड की तैनाती रहती है। बावजूद इसके जाम लगना पुलिस प्रशासन की व्यवस्था एक सवालिया निशान है।
0000
जाम की एक वजह यह भी
-टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू पार्क भी जाम की एक वजह बताई जाती है। जिला प्रशासन द्वारा इस पार्क में धरना प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। जिले के अधिकांश विभाग के कर्मचारी आए दिन पार्क में धरना देते हैं। आए दिन पार्क में होने वाले धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में भीड़ टनकपुर हाईवे से होते हुए पहुंचती है। कई बार तो भीड़ के पीछे-पीछे वाहनों को लंबी कतारें लग जाती है। ऐसे में जाम की स्थिति बन ही जाती है। इस कारण जाम सेे निपटने में पुलिस के पसीने छूट जाते है। यह पार्क टनकपुर हाईवे के गौहनियां व कलक्ट्रेट चौराहे के बीच पड़ता है।
0000
नो एंट्री में घुसा वाहन वसूला
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह नौ बजे घनी आबादी के बीच नो एंट्री में घुसे दो ट्रकों का चालान कर 1800 रुपये जुर्माना वसूला है। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि बरेली जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव बिहार कला निवासी इदरीश खां और जिला मुरादाबाद के कस्बा मैनाठेर निवासी मोहम्मद रसीद सोमवार सुबह नौ बजे ट्रक लेकर बारह पत्थर रोड की घनी आबादी में पहुंचे थे। घनी आबादी में ट्रकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक इदरीश खां पर 800 रुपये और मोहम्मद रसीद पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
वर्जन..
हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए एआरएम को एक पत्र भी भेजा गया है। जिसमें चौराहों से कुछ दूरी पर बसें खड़ी करने व अनावश्यक जाम न लगाने को कहा गया है। ताकि जाम न लग सके। टीएसआई को इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कलानिधि नैथानी,