फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों 14वें दिन कार्य बहिष्कार धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ का सातवें दिन भी तहसीलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। सोमवार को नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक 11 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यवाह तहसील अध्यक्ष ऋषिपाल श्र्मा, जिला मंत्री राजकुमार कल्षाण, शिवम राणा, अनिल कुमार, फिरोज पंवार, नूरमोहम्मद पंवार, अली शेर, देवेंद्रपाल, धर्मपाल गुप्ता, कंवरपाल, यज्ञदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील के संग्रह अमीनों का संघ के आह्वान पर सोमवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। संग्रह अमीन सुबह दस बजे तहसील में पहुंचे। उन्होंने ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देकर कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। आंदोलनरत संग्रह अमीनों ने कहा कि वह अब और अधिक उपेक्षा बर्दास्त नहीं करेंगे। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन चलेगा। उन्होंने कहा यदि चौदह मार्च तक मांगे नहीं मानी तो पंद्रह मार्च से सीजनल अमीन भी हड़ताल कर उनके समर्थन में आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान रोहताश सिंह, दीपक शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, संदीप कुमार, सत्यबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें