फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन


क्रासर...
अमरिया और बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र हुए हादसे
पुलिस ने परिवार से जुटाई जानकारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव के पास शुक्रवार रात बारात से वापस लौट रहे वीरपाल (51) और ग्राम मानपुर निवासी 50 वर्षीय भगवानदास की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर मौत हो गई। उधर, बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भौनी तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी बिसेन (जहानाबाद) निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद असलम की जान चली गई, जबकि उनका चचेरा भाई शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोहरे को हादसों की वजह बताया जा रहा है।
000
हादसा एक:
बाइक सवार फौजी की मौत, चचेरा भाई घायल
13 पीबीटीपी 18
अमरिया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिसेन के रहने वाले मोहम्मद असलम दो साल पहले फौज से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद से वह मंडी समिति पीलीभीत स्थित एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपने चचेरे भाई बीस वर्षीय शादाब के साथ बाइक से अमरिया जाने को निकले। बरेली -हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भौनी तिराहा के पास पहुंचते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने असलम को मृत घोषित किया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर शादाब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के आने पर पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में पति की मौत की खबर मिलने के बाद से पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के तीन बेटी फरहीन (18), मुजस्सरीन (15) और तीन वर्षीय हुमैरा हैं।
विज्ञापन

000
हादसा दो:
ट्रैक्टर पलटने से दो ग्रामीणों की मौत, घरों में मचा कोहराम
13 पीबीटीपी 2,3,4,5
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी वीरपाल वैदखेड़ा गांव में एक भट्टे पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे भट्टे के ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव रायपुर में रामऔतार कश्यप के घर दावत में गए थे। भट्टे का दूसरा कर्मचारी गांव मानपुर मरौरी निवासी भगवानदास ट्रैक्टर चला रहा था। दावत में शामिल होने के बाद रात करीब 11 बजे दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस आ रहे थे। रपटुआ नदी के पुल के पास घना कोहरा होने के कारण भगवान दास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दस फिट गहरी खाई में जा गिरा। इसमें दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शनिवार सुबह टहलने निकले रायपुर गांव के लोगो ने चीख पुकार कर अन्य ग्रामीणों को जमा किया। इसके बाद ट्रैक्टर हटाकर दोनों शव बाहर निकाले जा सके। इसकी जानकारी मिलने पर मृतकों के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिवार वालों से जानकारी कर दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। बीसलपुर तहसीलदार केबी सिंह ने बताया कि रायपुर के हादसे मेें मरने वाले दोनों युवकों के नाम पर अगर जमीन हुई तो उनके परिवार वालों को सर्वजन कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 70-70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
000
मेजबान के घर रुक जाते तो बच सक ती थी जान
गांव रायपुर निवासी वीरपाल और मानपुर निवासी भगवानदास दावत खाने के बाद जब भट्टे पर जाने लगे, तो रामऔतार ने उन्हें रात में न जाने की बात कहते हुए रोकने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों रात में ही निकल गए।
विज्ञापन

000
जिम्मेदार पहुंचे नहीं, पुलिस भी हुई लेट
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं पुलिस भी काफी देर से पहुंची। 18 किमी की दूरी पर हुए हादसे में पुलिस 11 घंटे बाद दूसरे दिन शनिवार सुबह दस बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें