फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में 26 फरियादी पहुंचे, एक समस्या नहीं हुई हल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
मंगलवार को तहसील कार्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें उपजिलाधिकारी आशीष कुमार और तहसीलदार जसधीर सिंह मौजूद रहे। इसमें राजस्व विभाग की दस, विद्युत निगम की चार, पुलिस विभाग की दो, नलकूप विभाग की दो, खंड विकास कार्यालय की तीन शिकायतों समेत अन्य विभागों से संबंधित छब्बीस शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया। एसडीएम ने गत दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय संगत ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिकायतें पहुंची 17, हुआ दो का निस्तारण
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम लोकपाल सिंह और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 17 फरियादियों ने पहुंचकर अफसरों को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी शिकायतों से अवगत कराया। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इसमें तहसीलदार राज बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें